होम लोन पर सब्सिडी कैसे मिलती है? पूरी प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप , PM Awas Yojana home Loan Subsidy 2025

भारत में घर लेना हर परिवार का सपना होता है, लेकिन बढ़ती कीमतों और महंगे होम लोन की वजह से यह सपना कई लोगों के लिए दूर हो जाता है। इसी समस्या को देखते हुए सरकार समय-समय पर ऐसी स्कीमें शुरू करती है, जिनके तहत लोगों को होम लोन पर सीधी सब्सिडी मिल सके। लेकिन सबसे बड़ा सवाल आखिर सब्सिडी मिलती कैसे है? कौन-कौन ले सकता है . क्या डॉक्यूमेंट लगते हैं? बैंक कैसे जांचता है ,
सरकार घर खरीदने या बनाने वाले परिवारों को आर्थिक सहारा देती है। इसके तहत – सरकार होम लोन पर ₹2.67 लाख तक सीधे आपके अकाउंट में भेज रही है—लेकिन 80% लोगों को पता ही नहीं कि यह सब्सिडी मिलती कैसे है सबसे पहले आपको कहीं अलग से फॉर्म नहीं भरना। सब कुछ बैंक ही करता है। आपको सिर्फ बैंक से लोन लेते समय बताना है कि आप PM Awas Yojana की सब्सिडी के पात्र हैं –
होम लोन की EMI कम होती है
ब्याज दर पर सरकार डिस्काउंट देती है
कुल ब्याज कम चुकाना पड़ता है
पहली बार घर लेने वालों को ज्यादा लाभ मिलता है – PM Awas Yojana – Credit Linked Subsidy Scheme (CLSS)
इसके अलावा राज्य सरकारों की भी कई स्कीमें चलती हैं।
सब्सिडी किसको मिलती है
सरकार कुछ कैटेगरी में लोगों को शामिल करती है – आय 0 – ₹3 लाख/वर्ष सब्सिडी सबसे ज्यादा . LIG (Low Income Group) आय: ₹3–6 लाख/वर्ष
सब्सिडी: काफी अच्छी –
सब्सिडी कैसे अप्लाई होती है (स्टेप–बाय–स्टेप)
बहुत लोग सोचते हैं कि कोई अलग फॉर्म भरना पड़ता है, पर असल में प्रक्रिया बैंक के जरिए होती है। बैंक से होम लोन अप्लाई करें – आप जिस बैंक/फाइनेंस कंपनी से लोन लेते हैं, वहीं से सब्सिडी भी मिलती है। Pvt + Gov दोनों बैंक शामिल होते हैं। स्टेप 2 बैंक आपके डॉक्यूमेंट चेक करता है – आधार PAN – आय प्रमाण (ITR/Salary slip) संपत्ति के कागज़ डिक्लेरेशन कि पहले घर नहीं है – आपकी स्कीम कैटेगरी तय की जाती है – बैंक आपकी आय के आधार पर बताता है कि आप
EWS, LIG, MIG-I या MIG-II में आते हैं। बैंक आपकी फाइल सरकार के पोर्टल पर भेजता है
यहां आपकी पात्रता की जांच होती है। इस प्रक्रिया में 30–90 दिन लग सकते हैं। सब्सिडी स्वीकृत होने पर राशि सीधे आपके लोन अकाउंट में जाती है – आपकी लोन की मुख्य राशि (Principal) सीधी कम हो जाती है . EMI खुद-ब-खुद कम हो जाती है . ब्याज में मोटा फायदा मिलता है –
कितनी सब्सिडी मिलती है
यह आपकी आय, लोन राशि और ब्याज दर पर निर्भर करता है।
औसतन सब्सिडी . सब्सिडी ब्याज पर मिलती है, सीधे कैश में नहीं।मान लें आपने ₹15 लाख का लोन लिया है। स्कीम से आपको ₹2.35 लाख सब्सिडी मिली। अब बैंक आपकी लोन राशि को ऐसे घटा देता है: पहले: ₹15,00,000 – अब: ₹12,65,000 – लोन कम हो जाने से EMI अपने-आप बहुत कम हो जाती है। कई लोगों की EMI ₹1500 से ₹3500 तक कम हो जाती है।
₹2.67 लाख तक (EWS/LIG)
₹2.35 लाख तक (MIG-1)
₹2.30 लाख तक (MIG-2)
सब्सिडी देने में कितना समय लगता
होम लोन पर बैंक आपको सब्सिडी देने में गवर्नमेंट के साथ मिलकर 45 से 120 दिन लगता है। इसमें स्टेट पर स्टेट प्रक्रिया अलग-अलग हो सकता है।कुछ मामलों में देरी हो सकती है लेकिन पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है सब्सिडी के रूप में।अगर आपने पहले से ही घर बना कर सब सिटी अपने नाम से ले रखी है तो आप इसके हकदार नहीं है। फिर आपको यह नहीं मिलेगी।
लोग क्या गलती करते हैं कि उनको सब्सिडी नहीं मिलती है
जब लोग अपना घर बनाते हैं, बैंक से होम लोन लेते हैं तो वह बैंक अकाउंट या अपने बारे में नहीं बताते हैं कि वह गरीबी रेखा में आते हैं और उनको सब सिटी में ले जाइए। सबसे बड़ी गलती लोग यही करते हैं कि बैंक को बताते नहीं कि वे स्कीम में आते हैं। इसलिए लोन लेते समय सब्सिडी जरूर पूछें
