पंजाब में बिजली कनेक्शन प्रक्रिया हुई पूरी तरह ऑनलाइन , अब न फाइल, न इंतजार , नया कनेक्शन सिर्फ 24 घंटे में

पंजाब में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जनवरी से एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव लागू होने जा रहा है। राज्य में पहली बार बिजली विभाग की सेवाएं पूरी तरह पेपरलेस की जा रही हैं, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है। अब बिजली से जुड़े कई जरूरी काम घर बैठे ऑनलाइन पूरे किए जा सकेंगे।
पंजाब में बिजली उपभोक्ताओं के लिए ऐतिहासिक बदलाव
सबसे अहम बदलाव यह है कि अब नया बिजली कनेक्शन लेने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। पहले जहां लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे और 3 से 4 दिन या उससे भी ज्यादा इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब यह प्रक्रिया महज 24 घंटों के भीतर पूरी की जा सकेगी। फाइल अप्रूवल में होने वाली देरी अब बीते दिनों की बात हो जाएगी।
अब पूरी तरह पेपरलेस होगी सेवा
नया बिलिंग सिस्टम केवल शहरी इलाकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे पेंडी इलाकों में भी लागू किया जाएगा। इससे गांवों के उपभोक्ताओं को भी समय पर और पारदर्शी बिलिंग का लाभ मिलेगा। गलत बिल, देरी और शिकायतों की समस्या में काफी कमी आने की उम्मीद है।
अपना बिजली कनेक्शन खुद अप्लाई करो घर बैठे।
बिजली विभाग अब पुराने SAP और CRM सिस्टम की जगह एक नए, आधुनिक और तेज बिलिंग सिस्टम का उपयोग करेगा। इससे कर्मचारियों का काम आसान होगा और उपभोक्ताओं को भी तेज सेवा मिलेगी। ऑनलाइन सिस्टम होने के कारण रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे और किसी भी जानकारी को तुरंत एक्सेस किया जा सकेगा।
कुल मिलाकर, पंजाब सरकार का यह कदम डिजिटल इंडिया की दिशा में एक मजबूत पहल है। इससे न केवल समय और कागज की बचत होगी, बल्कि भ्रष्टाचार में भी कमी आएगी। बिजली उपभोक्ताओं के लिए यह बदलाव सुविधा, पारदर्शिता और भरोसे का नया दौर लेकर आ रहा है।
