News

जमीन बेचने या खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान – Land Registry New Rule 2025

जमीन रजिस्ट्री वालों हो जाओ सावधान! सरकार ने लागू किया नया नियम – अब जमीन की खरीद-बिक्री में बड़ा बदलाव देश में जमीन और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लगातार गड़बड़ी और फर्जीवाड़े सामने आने के बाद अब सरकार ने नया जमीन रजिस्ट्री नियम (New Land Registry Rule 2025) लागू कर दिया है। अगर आप जमीन खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।

जमीन खरीदने बेचने के लिए क्या बनाया गया है नया नियम

अब से जमीन की रजिस्ट्री के दौरान हर व्यक्ति को अपनी पहचान, जमीन की सही जानकारी और ऑनलाइन वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। सरकार ने यह कदम फर्जी रजिस्ट्री, डबल सेल और जमीन घोटाले रोकने के लिए उठाया है। कैद लाल ऐसा भी करते थे। जमीन को 2- 3 बार गरीब लोगों को भेज देते थे। बाद में उनको बहुत परेशानी आती थी।और गरीब का काफी पैसा भी खराब हो जाता था। दिन पर दिन ऐसे मामले सामने आ रहे थे। अब बिना डिजिटल KYC और भू-अभिलेख जांच के कोई भी रजिस्ट्री मान्य नहीं मानी जाएगी।

अब कैसे होगा रजिस्ट्री का पूरा प्रोसेस

अब जमीन की रजिस्ट्री पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया से होगी।खरीदार और विक्रेता दोनों को आधार और पैन कार्ड से पहचान सत्यापन कराना होगा।जमीन का भू-नक्शा, खसरा-खतौनी और रिकॉर्ड पोर्टल से स्वतः जुड़ जाएगा।यदि जमीन पर कोई विवाद या बंधक दर्ज है, तो सिस्टम अपने आप अलर्ट देगा।भुगतान भी अब ई-पेमेंट (Digital Payment) से ही मान्य होगा।इससे सिस्टम से अपलोड दलालों से बचाव रहेगा।

जमीन खरीदने और रजिस्ट्री करवाने से पहले यह काम जरुर करें

जमीन का खसरा नंबर और खतौनी ऑनलाइन चेक करें
भूलेख पोर्टल पर जाकर मालिक का नाम और रकबा जांचें
आधार लिंक्ड बैंक अकाउंट से ही पेमेंट करें
रजिस्ट्री के समय दोनों पक्षों की उपस्थिति आवश्यक रखें

फर्जी पेपर या नकली रजिस्ट्री करने वालों पर कार्रवाई होगी पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी बनेगी नागरिकों का भरोसा बढ़ेगा और भू-माफिया पर लगाम लगेगी – अब कोई भी व्यक्ति बिना सही दस्तावेज़ और वेरिफिकेशन के रजिस्ट्री नहीं करवा सकेगा।
इसलिए अगर आप भी जमीन खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं तो पहले नए नियमों को ध्यान से समझें और ऑनलाइन सत्यापन जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *