News

अब पुलिसकर्मी नहीं बना पाएंगे Reels, DGP पंजाब ने खींची लकीर . अब नहीं दिखेगी वर्दी में मस्ती! पंजाब DGP का बड़ा आदेश

अब वर्दी में भंगड़ा डांस नहीं चलेगा पंजाब पुलिस कर्मचारियों पर DGP की सख्त हिदायतें

पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रेंडिंग Reels और वीडियो को देखते हुए अब साफ कर दिया है कि पुलिस वर्दी का इस्तेमाल मनोरंजन या सोशल मीडिया फेम के लिए नहीं किया जा सकता। कई दिनों से पुलिस कर्मियों की डांस, भंगड़ा, ट्रेंडिंग Reels और हथियारों वाली वीडियो वायरल होती रही हैं। इस पर अब DGP पंजाब ने बड़ा कदम उठाया है और नई सख्त गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।

पंजाब DGP ने क्यों उठाया सख्त कदम

सोशल मीडिया पर पुलिस वर्दी में बनाए जा रहे वीडियो न केवल पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचा रहे थे, बल्कि सुरक्षा से जुड़े कई नियमों की भी अनदेखी हो रही थी। कुछ मामलों में सरकारी हथियारों का इस्तेमाल Reels में दिखा कर गलत मैसेज दिया जा रहा था।
DGP का कहना है कि पुलिस वर्दी सम्मान का प्रतीक है, न कि मनोरंजन का साधन।पंजाब DGP ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को आदेश जारी करते हुए साफ कर दिया है कि अब से कोई भी पुलिस कर्मचारी नीचे दिए गए नियमों का उल्लंघन नहीं करेगा . किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram, Facebook, YouTube—पर
वर्दी पहनकर Reel, फोटोशूट, डांस वीडियो या एक्टिंग वीडियो पोस्ट करना अब सख्त मना है। ऐसा करते पाए गए कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वर्दी में Reels, डांस या भंगड़े की वीडियो पूरी तरह बैन

सरकारी हथियारों की सोशल मीडिया पर नुमाइश पर भी रोक . सरकारी हथियार सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए होते हैं, न कि स्टाइल दिखाने के लिए। DGP ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि
हथियार दिखाते हुए बनाई गई Reels या फोटो अपलोड करना अपराध माना जाएगा। गैंस्टरों या अपराधियों के साथ फोटो मिलना पड़ेगा भारी . यदि किसी कर्मचारी की फोटो किसी अपराधी या गैंगस्टर के साथ मिल जाती है, तो तत्काल जांच और कार्रवाई होगी।ऐसे मामलों में सस्पेंशन तक किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *