News

Punjab Jail Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए 532 वार्डन-मैट्रन भर्ती

पंजाब सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। पंजाब की जेलों में लंबे समय से खाली पड़ी पोस्टों को भरने के लिए सरकार ने 532 नई स्थायी भर्तियों को हरी झंडी दे दी है। यह भर्ती प्रक्रिया राज्य के जेल विभाग में की जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका मिलेगा।

कितनी और किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 532 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें
475 पद वार्डन (Warden) के
57 पद मैट्रन (Matron) के शामिल हैं , ये सभी भर्तियां पक्की (स्थायी) होंगी, जिससे चयनित उम्मीदवारों को भविष्य की चिंता नहीं रहेगी।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं (+2) निर्धारित की गई है। यानी जिन युवाओं ने बारहवीं कक्षा पास कर ली है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे। यह उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर है जो कम पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। पंजाब सरकार की यह पहल न केवल जेल विभाग को मजबूत करेगी, बल्कि हजारों युवाओं के जीवन में स्थिरता और आत्मनिर्भरता भी लाएगी। यदि आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकती है।

किसने दी भर्ती को मंजूरी

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जेल विभाग में इन 532 पदों पर भर्ती को औपचारिक मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि यह भर्ती पहले से चल रही भर्ती प्रक्रिया के साथ-साथ की जाएगी, जिससे नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

युवाओं के लिए क्यों है यह भर्ती खास
• सरकारी नौकरी का स्थायी अवसर
• 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
• पंजाब में ही नौकरी मिलने की संभावना
• भविष्य में प्रमोशन और अन्य सरकारी सुविधाएं

आगे की जानकारी कैसे मिलेगी

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी जैसे आवेदन तिथि, चयन प्रक्रिया, शारीरिक मानक और परीक्षा पैटर्न जल्द ही आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी। नई नौकरियों की ताज़ा अपडेट के लिए कई युवा व्हाट्सऐप के जरिए सूचना प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उन्हें समय पर सही जानकारी मिल सके।

पंजाब सरकार भगवंत मान का यह साफ-साफ कहना है। अब नौकरी रिश्वतखोरी से नहीं बल्कि डिग्री से मिलेगी और मेहनत से मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *