News

Punjab DC Office Recruitment 2025 , 368 पदों पर सीधी भर्ती, अभी देखें पूरी जानकारी

पंजाब में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पंजाब DC कार्यालय (Deputy Commissioner Office) के तहत विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें पंजाब के अलग-अलग जिलों में नियुक्ति दी जाएगी और चयन प्रक्रिया अपेक्षाकृत सरल रखी गई है।इस भर्ती से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और अब उम्मीदवार आधिकारिक विवरण जानने के लिए उत्सुक हैं।

पंजाब सरकार DC ऑफिस बंपर भर्ती 2025

कुल पदों की संख्या कुल पद – 368

यह भर्तियां DC ऑफिस के अंतर्गत अलग-अलग विभागों में की जाएंगी।कौन-कौन से पद शामिल हैं . फोटो में दी गई जानकारी के अनुसार भर्ती इन पदों के लिए है

• सेवादार
•चौकीदार
• सफाई सेवक
• माली
• मल्टी-टास्क स्टाफ (MTS)
•अन्य सहायक पद

इस भर्ती की खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को पंजाब के विभिन्न जिलों में तैनात किया जाएगा। यानी उम्मीदवार को अपने ही जिले या नजदीकी जिले में नौकरी मिलने की संभावना रहती है।

योग्यता (Eligibility)
• न्यूनतम योग्यता: पढ़ना-लिखना आना चाहिए
• कुछ पदों के लिए: 8वीं / 10वीं पास
• किसी भी पद के लिए उच्च डिग्री अनिवार्य नहीं

👉 यह भर्ती खासकर ग्रामीण और सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद है।

आयु सीमा (Age Limit)

इसमें आपकी उम्र नौकरी के लिए 18 से 37 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु में छूट दी जाएगी। ₹18,000 से ₹56,900 प्रति माह
(पद और अनुभव के अनुसार) यह वेतन पंजाब सरकार के तय पे-स्केल के अनुसार दिया जाएगा। पंजाब DC ऑफिस भर्ती 2025 उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश में हैं लेकिन बड़ी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहे। 368 पदों की यह भर्ती आने वाले समय में हजारों परिवारों के लिए रोजगार का साधन बन सकती है।

आवेदन कैसे करें

आवेदन ऑफलाइन या निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा . उम्मीदवारों को संबंधित DC कार्यालय या आधिकारिक नोटिस पर नजर रखनी चाहिए . सलाह: किसी भी फर्जी एजेंट या पैसे लेकर नौकरी दिलाने वालों से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *