अमेरिका ने फिर 200 भारतीयों को डिपोर्ट किया — पूरी सच्चाई – US Deportation Cases for Indians Double in 2025 – Explained

अमेरिका जाने का सपना बहुत से भारतीय देखते हैं, लेकिन नवंबर 2025 का महीना एक बार फिर चौकाने वाली खबर लेकर आया। अमेरिका ने एक ही दिन में 200 भारतीयों को डिपोर्ट कर दिया। यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि पिछले कई महीनों से लगातार भारतीय यात्रियों को अलग-अलग कारणों से वापस भेजा जा रहा है। लेकिन बड़ा सवाल है आखिर ऐसा हो क्या रहा है – अमेरिकी एजेंसियों के अनुसार, पिछले कुछ समय से इन कारणों से डिपोर्टेशन बढ़ा है
क्यों बढ़ रहे हैं भारतीयों के डिपोर्ट केस
फर्जी डॉक्यूमेंट या गलत जानकारी होते है डिपोर्ट के कारण
कई लोग एजेंट के कहने पर गलत स्टेटमेंट दे देते हैं।
CBP (Customs and Border Protection) जब इंटरव्यू लेती है, तो हर डिटेल चेक की जाती है। कई युवा अपनी पुरानी यूएई, कतर, सऊदी या मेक्सिको ट्रैवल हिस्ट्री छिपाते हैं। अमेरिका इसे मिसरीप्रेजेंटेशन मानकर तुरंत डिपोर्ट कर देता है – अमेरिका अब उन यात्रियों पर खास नजर रख रहा है जो टूरिस्ट वीज़ा पर जाकर नौकरी की तलाश करते हैं। इसी वजह से इंटरव्यू में कई को काम करने के इरादे के शक में बाहर ही रोक दिया जाता है।मेक्सिको बॉर्डर से अवैध रूप से एंट्री करने वालों का ग्राफ बढ़ने से सभी भारतीय यात्रियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
नवंबर 2025 में 200 भारतीयों को क्यों किया गया डिपोर्ट
अमेरिकी अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार
कुछ यात्रियों के पास अधूरी जानकारी थी
कुछ के एजेंट ने गलत “कवर स्टोरी” दी
कुछ टूरिस्ट वीज़ा पर लंबे समय तक रुकने वाले लग रहे थे
कई यात्री इंटरव्यू के दौरान खुद कंफ्यूज हो गए – CBP का मानना है कि इंटरव्यू के दौरान डाउट होना भी डिपोर्ट का बड़ा कारण बनता है।
अमेरिका जाने वालों के लिए जरूरी सावधानियां (2025 की नई वास्तविक स्थिति)
अपने सभी डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखें
पासपोर्ट, होटल बुकिंग, रिटर्न टिकट, बैंक स्टेटमेंट—सब क्लियर हो।
इंटरव्यू में सच बोलें
CBP के सवाल सीधे होते हैं, जवाब भी सीधा होना चाहिए।
✔ 3) कोई भी फर्जी कहानी न सुनाएं
एजेंट के चक्कर में गलत बात बोलना सबसे बड़ा खतरा है।2025 में अमेरिका में चुनाव और सुरक्षा दोनों वजहों से
इमिग्रेशन सख्त कर दिया गया है।
जानकारी अच्छी लगे तो हमारे साथ जुड़ जाए ऐसी और ताजा खबरों के लिए।
