News

50 kW तक कनेक्शन बिना रिपोर्ट—पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान – Punjab Electricity New Rule

पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: अब 50 किलोवाट तक कनेक्शन लेना हुआ बेहद आसान

पंजाब सरकार ने एक बार फिर आम लोगों और छोटे व्यवसायियों को बड़ी राहत देने वाला फैसला किया है। राज्य में बिजली कनेक्शन से जुड़ी मुश्किलें अब खत्म होने वाली हैं। बिजली मंत्री संजीत अरोड़ा ने घोषणा की है कि अब 50 kW तक के बिजली कनेक्शन के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षण रिपोर्ट (Testing Report) की जरूरत नहीं होगी। पंजाब की गवर्नमेंट अब समाज सुधार में लगी हुई है ताकि हमारे पंजाब के लोगों को कोई दिक्कत ना आए। यह फैसला खासकर उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो लंबे समय से कागजी कार्रवाई और तकनीकी रिपोर्टों के चक्कर में फंसे रहते थे।

पहले बिजली कनेक्शन लेने के लिए इलेक्ट्रिक टेस्टिंग रिपोर्ट बनवानी पड़ती थी।
जिसमें

इलेक्ट्रीशियन की फीस
टेस्टिंग चार्ज
और रिपोर्ट जमा कराने की झंझट

सब शामिल होता था।

लेकिन अब 0–50 KW तक का कोई भी कनेक्शन बिना टेस्टिंग रिपोर्ट के मिल जाएगा। अब तेजी से मिलेगा आपका कनेक्शन कम खर्च कम टेंशन कम कागजी कार्रवाई में। अब घर में नया कनेक्शन लेना आसान और सस्ता हो जाएगा।

50 kW तक का कनेक्शन छोटे उद्योगों, दुकानों, स्टार्टअप्स और छोटे फैक्ट्री सेटअप के लिए काफी होता है। कई बार छोटे कैंप, स्टोर या नई मोटर फिटिंग में रिपोर्ट बनवाने की जरूरत पड़ती थी—अब यह खत्म। अभी आने की खेती बड़ी करने वाले किसानों को भी कोई दिक्कत नहीं आएगी।

संजीत अरोड़ा ने साफ कहा है कि जनता को बिजली कनेक्शन के लिए रोड़ा नहीं अटकने देंगे। सिस्टम को तेजी से बढ़ायेंगे बेवजह लाइनों में धक्के नहीं लगवाएंगे। खर्च को काम करेंगे और आपका प्रॉब्लम का सॉल्यूशन करेंगे।

कनेक्शन कैसे मिलेगा नीचे उसकी पूरी डिटेल दी हुई है।

ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन

विभाग की टीम लोकेशन और लोड चेक करेगी

बिना टेस्टिंग रिपोर्ट के डायरेक्ट कनेक्शन स्वीकृत

मीटर फिटिंग और कनेक्शन एक्टिवेश

फाइलों का खर्च घटेगा। दलालों से आपका छुटकारा होगा जो दलाल आपसे पैसा लूटने कहते थे। बिजली कनेक्शन के नाम पर वह भी बंद हो जाएगा। आपकी जेब में पैसा आपका सेफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *