News

पंजाब में ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड शुरू! 65 लाख परिवारों को सीधा फायदा , 10 लाख वाला हेल्थ कार्ड कहां-कहां चलेगा

पंजाब में हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज

किसी गरीब की बगैर इलाज के मौत नहीं होगी अब

नए साल की शुरुआत पंजाब के लाखों परिवारों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार राज्य में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्ड योजना शुरू करने जा रही है, जिसके तहत हर पात्र परिवार को ₹10 लाख तक का कैशलेस और मुफ्त इलाज मिलेगा। यह योजना खास तौर पर उन परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनेगी, जिनके लिए महंगा इलाज अब तक एक बड़ा बोझ था।

यह कार्ड आपका काम कैसे करेगा मुफ्त इलाज करने में

इस योजना के तहत सरकार ने बीमा कंपनी की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब राज्य भर में अस्पतालों को सूचीबद्ध (एम्पैनल) करने का काम तेजी से चल रहा है। सरकारी के साथ-साथ कई निजी अस्पतालों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा, ताकि लोगों को अपने ही जिले या नजदीकी शहर में बेहतर इलाज मिल सके।

सरकार का लक्ष्य है कि पंजाब के करीब 65 लाख परिवारों को इस स्वास्थ्य कार्ड का लाभ दिया जाए। यह कार्ड सिर्फ एक कागज नहीं, बल्कि गंभीर बीमारियों, ऑपरेशन, जांच और अस्पताल में भर्ती जैसे खर्चों से सुरक्षा की गारंटी होगा। कार्ड दिखाते ही मरीज को इलाज के समय पैसे जमा नहीं कराने होंगे, पूरा खर्च बीमा के तहत कवर किया जाएगा।

नए साल में स्वास्थ्य कार्डों की वितरण प्रक्रिया शुरू होते ही यह योजना पंजाब के स्वास्थ्य सिस्टम में एक बड़ा बदलाव ला सकती है। सरकार का दावा है कि इससे न सिर्फ लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा, बल्कि समय पर इलाज होने से गंभीर बीमारियों और मौतों में भी कमी आएगी।

in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *