अब SIM निकाली तो WhatsApp बंद! सरकार का नया आदेश देश , 90 दिनों का नया नियम आपकी सारी चैट बदल देगा

WhatsApp और अन्य मैसेजिंग ऐप्स सिर्फ तभी चलेंगे जब SIM रहेगा आपके पास , अब मैसेजिंग ऐप्स सिर्फ आपके नंबर से ही नहीं, बल्कि आपके असली, सक्रिय SIM कार्ड से जुड़ी होंगी। Department of Telecommunications (DoT) ने जो नया निर्देश जारी किया है, वो सिर्फ तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि आपकी ऑनलाइन सुरक्षा, पहचान और भरोसे से जुड़ा है। अगर आपने अपने फोन से SIM निकाल ली, तो WhatsApp, Telegram, Signal, Snapchat जैसे ऐप्स बंद हो जाएंगे।
वेब/डेस्कटॉप के जरिए जब आप चैट कर रहे होंगे — यानी WhatsApp Web — अब वो लॉग-इन लगातार नहीं रह सकेगी। हर 6 घंटे में आपको QR कोड से लॉग-इन करना होगा। सरकार का कहना है कि ये कदम बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड, क्लोन नंबर, और विदेश से किए जाने वाले मैसेजिंग-मिसयूज से निपटने के लिए जरूरी थे। अगर ऐप्स किसी एक्टिव, असली SIM से जुड़े रहेंगे — और बार-बार वेरिफाई होंगे — तो फ्रॉड करना, पहचान छुपाना और गलत इस्तेमाल करना कठिन हो जाएगा।
अब वो आज़ादी नहीं रहेगी कि SIM निकाल कर दूसरा काम कर लें — चाहे फोन बदलें या विदेश यात्रा पर जाएँ। व्हाट्सऐप वेब का लगातार इस्तेमाल करना अब उतना आसान नहीं रहेगा — हर 6 घंटे में लॉग-इन करना होगा।अगर कोई पुराना सेट-अप है (जैसे टैबलेट या दूसरा डिवाइस), तो उसे नए निर्बंधों के अनुरूप अपडेट करना पड़ेगा।हाँ, एक ओर सुरक्षा, फ्रॉड रोकना और पहचान सुनिश्चित करना इस नियम का मुख्य मकसद है।
