पासपोर्ट अप्लाई करने वालों के लिए गुड न्यूज — एक ही दिन में हो जाएगा केस सॉल्व, जानें कब और कहाँ – passport new rules

अगर आपने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है और आपका मामला लंबे समय से पेंडिंग पड़ा है, तो यह खबर आपके लिए बेहद राहत भरी है। अब आपको अपने पासपोर्ट से जुड़ी शिकायतों या अटके हुए मामलों के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि 12 नवंबर को जालंधर में लगेगी विशेष लोक अदालत, जिसमें पासपोर्ट से संबंधित मामलों का तुरंत निपटारा किया जाएगा।अगर आपने दो या तीन महीने पहले पासपोर्ट को अप्लाई किया था। कोई डॉक्यूमेंट अधूरा रहने के कारण आपका पासपोर्ट नहीं बन पाया था तो अभी यह काम जल्दी ही हो जाएगा। लोक अदालत के जरिए।
भारत सरकार और पंजाब राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (Punjab State Legal Services Authority) के सहयोग से यह लोक अदालत आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के लंबित मामलों को शीघ्र और सरल तरीके से सुलझाना है, ताकि आम नागरिकों को न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।और जगह पर भीड़ कम की जा सके ताकि लोगों को जल्दी काम से निपटारा हो। इस लोक अदालत में विशेष तौर पर पासपोर्ट ऑफिस जालंधर के अटके हुए, विवादित या लम्बे समय से लंबित आवेदन सुने जाएंगे।
लोक अदालत की तारीख और स्थान 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
तारीख: 12 नवंबर 2025 (रविवार
स्थान पासपोर्ट सेवा केंद्र, जालंधर
समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक
कौनसे-कौनसे डॉक्यूमेंट का निपटारा किया जाएगा इसमें पूरी डिटेल लिखी है
पासपोर्ट आवेदन में देरी या पेंडिंग केस
डॉक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन से जुड़ी समस्या
पुलिस वेरिफिकेशन में अड़चन वाले मामले
गलत नाम, जन्मतिथि या पते की सुधार संबंधी शिकायतें
री-इश्यू (Renewal) और री-प्रिंट से जुड़ी दिक्कतें
गवर्नमेंट के ऑफिसर का कहना है अगर कोई काम आपका लंबे समय से अटका हुआ है तो उसका साथ ही निपटारा किया जाएगा। अगर पासपोर्ट में कोई दिक्कत है तो उसका भी निपटारा जल्दी ही।
