पंजाब में बिजली कनेक्शन के लिए NOC जरूरी है या नहीं – बिना NOC बिजली कनेक्शन पंजाब में कैसे लें

पंजाब में रोज़मर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के लिए सरकार ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसकी मांग लोग सालों से कर रहे थे। बिजली कनेक्शन लेने के लिए जो NOC (No Objection Certificate) की अनिवार्यता थी, वह अब ख़त्म कर दी गई है। यह सिर्फ एक सरकारी आदेश नहीं, बल्कि एक ऐसी बदलाव की शुरुआत है जिससे हजारों परिवारों की ज़िंदगियाँ थोड़ी आसान होने वाली हैं।
एक आम आदमी अपना छोटा सा घर बनाता है, बिजली लगवाने जाता है और उसे सबसे पहला सवाल मिलता है— NOC है
यह एक ऐसा कागज़ था जो लोगों को दफ्तरों के चक्कर कटवाता था और कई बार बिजली कनेक्शन महीनों तक लटका रहता था।अभी पंजाब सरकार ने यह शर्त खत्म कर दी है। सीधा कनेक्शन अप्लाई करो तुरंत लग जाएगा।
अब यह शर्त खत्म होने का मतलब है:
न कोई बिचौलिया
न फालतू डॉक्यूमेंट
न दफ्तरों के चक्कर
न फालतू गेट-पास / अप्रूवल
अब बिजली कनेक्शन तेज मिलेंगे। आसान प्रक्रिया रहेगा और लाइनों में लगने के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
किरायेदार और छोटे घरों वाले परिवार
जिन्हें मकान मालिक NOC नहीं देता था, उनकी समस्या खत्म।
गांवों और कस्बों के लोग
जहां कभी-कभी कोई विभाग NOC दे ही नहीं पाता था।
नये घर बनाने वाले लोग
अब कागज़ी लड़ाई की जगह सीधे आवेदन कर सकेंगे।
अब प्रक्रिया पहले से काफी आसान है:
✔ 1. ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन
तुम्हें बस सामान्य आवेदन करना है।
✔ 2. एक छोटा सा शपथ-पत्र
इसमें सिर्फ इतना लिखना होता है कि
अगर भविष्य में मेरा निर्माण अवैध पाया गया तो बिजली कनेक्शन हटाया जा सकता है।इसके बाद बिजली विभाग सीधा कनेक्शन जारी कर देगा।
कोई NOC, कोई तीसरा विभाग, कोई चक्कर नहीं – सरकार चाहती है कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा हर घर तक पहुँचे, चाहे कागज़ पूरे हों या आधे। अवैध वसूली पर रोक
पहले NOC के नाम पर कई जगह गलत तरीके से पैसे वसूले जाते थे।
