News

पंजाब में ईंट के रेट सुनकर उड़ जाएंगे होश भट्ठों ने बढ़ा दिए दाम , Punjab brick price today

पंजाब में इन दिनों एक अजीब-सी हलचल है। जिस चीज़ पर कभी किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया था, वही अब सुर्खियों के बीच है—ईंट का रेट पहले जहां एक ट्रॉली 7000 रुपये में मिल जाती थी, अब वही 8000 रुपये में मिल रही है। सिर्फ 1000 रुपये का अंतर नहीं है, यह आम लोगों की जेब से निकली हुई मजबूरी की आवाज़ है। पंजाब के ईंट भट्ठों में पिछले कुछ महीनों में कई चीजें बदली हैं। लोग कहते हैं कि महंगाई बढ़ गई लेकिन असल सवाल यह है कि क्यों बढ़ी . हरे भरे खेतों में से मिट्टी निकालना अब आसान नहीं रहा।
कई जगह लाइसेंसिंग सख्त हो गई है, और जहां लाइसेंस मिलता भी है, वहां प्रक्रिया लंबी है। भट्ठा मालिक कहते हैं

मिट्टी नहीं मिलेगी तो ईंट कैसे पकेगी

मिट्टी महंगी हुई, तो ईंट का भाव भी ऊपर चढ़ गया . भट्ठों में मजदूरी बढ़ी पर मजदूर कम होगया . मजदूरों की कमी पंजाब में हमेशा एक बड़ा मुद्दा रही है। बिहार, यूपी, झारखंड से आने वाले कामगारों की संख्या पहले जितनी नहीं रही। जो मजदूर आते हैं, उन्हें मनाने के लिए भट्ठा मालिकों को ज्यादा रेट देने पड़ते हैं। इसका सीधा असर उठान के भाव पर पड़ता है। ईंट भट्ठों का पूरा सिस्टम ईंधन पर चलता है। कोयला, डीज़ल, ट्रैक्टर की लागत . ये तीनों पिछले एक साल में काफी महंगे हुए हैं।
जब हर ईंट के पीछे ईंधन लगता है, तो कीमत बढ़ना तय है।

गांव हो या शहर—ट्रॉली की डिलीवरी के चार्ज अब पहले वाले नहीं रहे। ट्रॉली वाले साफ कहते हैं . ट्रांसपोर्ट के रेट भी बढ़े हैं . तेल 100 का होगा तो ट्रॉली 7000 में कैसे चलेंगी और जब ट्रॉली महंगी हुई, तो कुल रेट भी ऊपर चढ़ गया। सबसे ज्यादा मार उन परिवारों पर पड़ी है जो अपना छोटा-सा घर बनाने की प्लानिंग कर रहे थे। घर बनाना पहले ही बड़ा सपना होता है, और अब ईंटों के रेट ने उस सपने पर ब्रेक लगाने का काम किया है।सबसे ज्यादा परेशान आम लोग और घर बनाने वाले , एक घर में लगभग 20 से 40 ट्रॉली ईंट लग जाती है।
अब हर ट्रॉली पर 1000 रुपये ज्याद मतलब कुल एक घर पर लगभग 20,000 से 40,000 रुपये का अतिरिक्त खर्च। यह रकम एक गरीब या मिडिल क्लास आदमी के लिए बहुत बड़ी मानी जाती है।

कई भट्ठा मालिकों और सप्लायरों का मानना है कि ये रेट आने वाले महीनों में भी नीचे नहीं आएंगे,
क्योंकि मिट्टी, मजदूरी और ईंधन जैसी चीज़ों के रेट आसानी से कम नहीं होते। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि यह सिर्फ शुरुआत है—
अगला उछाल आने की भी संभावना है। पंजाब में लोग इस मुद्दे पर लगातार बात कर रहे हैं।
कई गांवों में पंचायतों तक इस मामले की चर्चा पहुंच चुकी है।
लोग खुलेआम सवाल कर रहे हैं—
ईंट में ऐसी कौनसी सोना लगा दिया कि हर महीना रेट बढ़ रहा है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *