News

एक छोटी गलती छीन सकती है अमेरिका में पढ़ाई का सपना , US Student Visa Alert

एक छोटी गलती छीन सकती है अमेरिका जाने का सपना अमेरिकी छात्र वीज़ा पर सख़्त चेतावनी

अमेरिका में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले हज़ारों भारतीय छात्रों के लिए एक अहम चेतावनी सामने आई है। अमेरिकी दूतावास ने स्पष्ट किया है कि छात्र वीज़ा (F-1 / M-1) से जुड़ी छोटी-सी लापरवाही भी वीज़ा रद्द होने, डिपोर्टेशन या भविष्य में अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध का कारण बन सकती है। इसलिए छात्रों को नियमों का पूरी गंभीरता से पालन करना बेहद ज़रूरी है।

भूलकर भी ना करें यह गलती।

दूतावास के अनुसार सबसे आम गलती वीज़ा की शर्तों का उल्लंघन करना है। कई छात्र पढ़ाई के साथ बिना अनुमति काम शुरू कर देते हैं, जो अमेरिकी इमिग्रेशन कानून के तहत अपराध माना जाता है। छात्र वीज़ा पर केवल सीमित घंटे और तय नियमों के तहत ही काम करने की अनुमति होती है। नियम तोड़ते ही SEVIS रिकॉर्ड प्रभावित हो सकता है।

बाहर फॉरेन कंट्री या अमेरिका किसी अन्य देश में जाने से पहले यह सब कुछ ना करें। यह समझ लें।

इसके अलावा, कोर्स अधूरा छोड़ना, कॉलेज या यूनिवर्सिटी बदले समय सही प्रक्रिया न अपनाना, समय पर फीस जमा न करना या लंबे समय तक क्लास अटेंड न करना भी गंभीर समस्या बन सकता है। कई छात्र यह मान लेते हैं कि ये छोटी बातें हैं, लेकिन अमेरिकी इमिग्रेशन सिस्टम हर गतिविधि को ट्रैक करता है।

दूतावास ने यह भी चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर की गई गतिविधियां भी वीज़ा स्टेटस को प्रभावित कर सकती हैं। गलत जानकारी देना, फर्जी दस्तावेज़ जमा करना या इंटरव्यू के दौरान झूठ बोलना सीधे तौर पर वीज़ा रिजेक्शन का कारण बन सकता है।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने कॉलेज के इंटरनेशनल स्टूडेंट ऑफिस से लगातार संपर्क में रहें, वीज़ा नियमों को अच्छे से समझें और किसी भी बदलाव से पहले आधिकारिक सलाह लें। अमेरिका में पढ़ाई का सपना तभी सुरक्षित रह सकता है, जब हर नियम का ईमानदारी से पालन किया जाए। एक छोटी गलती, सालों की मेहनत पर पानी फेर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *